मनोज सैनी
हरिद्वार। महिलाओं के बीच झगड़े के वायरल वीडियो का हरिद्वार पुलिस ने संज्ञान लेते हुए दोनों पक्षों को कोतवाली बुलाया और ऑपरेशन लगाम के तहत तीनों महिलाओं का पुलिस एक्ट में चालान काटा। साथ ही भविष्य में कभी भी विवाद के दौरान कानून हाथ में न लेने की दी चेतावनी दी।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार कोतवाली ज्वालापुर क्षेत्र अंतर्गत सीतापुर बाईपास के सामने रवि विहार कॉलोनी के सामने कुछ महिलाओं का आपस में झगड़ा हो गया था जिसमें सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें महिलाएं एक नवयुवती को पीट रही थी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तब तक दोनों पक्ष वहां से जा चुके थे लेकिन मौके की वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही थी।
वायरल फुटेज के आधार पर जांच की गई तो प्रकाश में आया कि उक्त तीनों महिलाएं ज्वालापुर की ही रहने वाली हैं जिनका रास्ते में निकलने को चलते हुआ विवाद इतना बढ़ा गया कि मामला अभद्रता और मारपीट तक पहुंच गया। वीडियो फुटेज की जांच व महिलाओं से पूछताछ के आधार पर अन्य कोई धमकी या कोई अन्य बात प्रकाश में नहीं आयी।
उक्त घटना पर महिला पुलिस कर्मियों द्वारा तीनों आरोपित महिलाओं को जमकर फटकार लगाई तथा पुलिस अधिनियम की धारा में चालान काटा। आरोपित महिलाओं ने अपने व्यवहार के लिए खेद प्रकट करते हुए माफी मांगी गई तथा भविष्य में इस तरह का आचरण न करने का वचन दिया गया। उक्त महिलाओं व साथ में आए परिजनों को किसी भी प्रकार की झगड़ा या वाद विवाद में स्वयं कानून को हाथ में न लेने व 112 नंबर पर सूचना देने की जानकारी दी गई।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।