मनोज सैनी
हरिद्वार। बीएचईएल ने हर वर्ष की भांति अपना वार्षिक पर्व ‘बीएचईएल दिवस’ बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर बीएचईएल हरिद्वार के कार्यपालक निदेशक श्री प्रवीण चन्द्र झा ने हीप एवं सीएफएफपी, दोनों ही इकाइयों में बीएचईएल ध्वज फहराया तथा उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निष्ठापूर्वक समर्पित सेवा हेतु “बीएचईएल प्रतिज्ञा” दिलायी।
समारोह में कंपनी के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक डा. नलिन सिंघल का नव वर्ष एवं बीएचईएल दिवस का शुभकामना संदेश भी उद्घोषित किया गया। प्रेरणात्मक बीएचईएल गीत के प्रसारण के बाद श्री प्रवीण चन्द्र झा ने सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को बीएचईएल दिवस तथा नव वर्ष 2023 की शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि बीएचईएल दिवस हमें अपने संस्थान से जुड़े कर्तव्यों के प्रति जागरूक करता है। उन्होंने बीते वर्ष में बीएचईएल हरिद्वार की विभिन्न उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला। श्री झा ने कहा कि हम अपने बीएचईएल गीत तथा प्रतिज्ञा में निहित मर्म को अपने जीवन में आत्मसात करें। साथ ही उन्होंने सभी से कोविड-19 सम्बंधी सरकारी दिशा-निर्देशों का पालन करने एवं सतर्कता बरतने की भी अपील की।
इस अवसर पर महाप्रबंधक (प्रभारी) सीएफएफपी श्री वी. के. रायजादा, महाप्रबन्धकगण, अनेक वरिष्ठ अधिकारी, कर्मचारी, श्रमिक संगठनों के प्रतिनिधि, सीआईएसएफ के अधिकारी तथा जवान आदि उपस्थित थे।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अम्बरीष कुमार और उत्तराखंड आंदोलनकारियों के नाम पर नव निर्मित घाटों के नामकरण की मांग।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।