ब्यूरो
देहरादून। उत्तराखंड शासन द्वारा सूचना विभाग में तीन अधिकारियों के पदोन्नति आदेश जारी किये हैं। पदोन्नति आदेश के अनुसार वर्तमान संयुक्त निदेशक पद पर कार्यरत आशिष त्रिपाठी को अपर निदेशक और उप निदेशक डॉ नितिन उपाध्याय को संयुक्त निदेशक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है। यह पदोन्नतियाँ एक जनवरी से प्रभावी होंगी। वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी एल पी भट्ट को सहायक निदेशक बनाया गया है। महानिदेशक सूचना बंशीधर तिवारी और अन्य अधिकारियों ने सभी पदोन्नत अधिकारियों को बधाई दी है।

More Stories
दो गैंगस्टर को दो- दो वर्ष की कैद।
खास खबर: गंगनहर पटरी पर 5-6 फीट रिटेनिंग वॉल बढ़ाने से सिकुड़ी गंगनहर, पटरी की चौड़ाई बढ़ी।
बीएचईएल द्वारा निःशुल्क पोषण वितरण शिविर का आयोजन।