मनोज सैनी
रुड़की। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अनैतिक देह व्यापार का भंडा फोड़ करते हुए एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं थाना गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा 04 महिलाओं सहित 1 पुरुष हिरासत में लिया है। गिरफ्तार की गई महिला में से एक महिला स्पा के मुख्य संचालक गुरमीत सिंह की मंगेतर है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार रुड़की क्षेत्र में अवैध गतिविधियों की रोकथाम के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल एवं थाना गंगनहर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा रामनगर चौक स्थित “स्पा सेंटर 20-20” पर छापेमारी की गई।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने 4 महिलाओं और 1 पुरुष सौरभ सैनी पिता का नाम अचपाल सिंह निवासी ग्राम हलवान मस्त, थाना फतेहपुर, जनपद सहारनपुर (उ.प्र.) को अनैतिक देह व्यापार के तहत गिरफ्तार किया। मौके से नक़दी, कंडोम, मोबाइल फ़ोन आदि आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई।
पुलिस द्वारा गुरमीत सिंह पुत्र मदन सिंह, निवासी सहारनपुर को भी मुख्य संचालक एवं अनैतिक देह व्यापार का आरोपी बनाया गया है। गुरमीत सिंह फरार चल रहा है एवं उसकी तलाश जारी है।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।