मनोज सैनी
देहरादून। आगामी लोकसभा निर्वाचन के दृष्टिगत देहरादून जनपद में सघन चेकिंग अभियान के दौरान दिल्ली नम्बर की कार से 30 लाख रुपए बरामद किये है। पुलिस ने बरामद धनराशि को जब्त कर इनकम टैक्स विभाग को सूचित कर दिया है।
देहरादून के एसएसपी अजय सिंह द्वारा मीडिया को दी गई जानकारी के अनुसार कोतवाली नगर पुलिस टीम को गोपनीय रूप से सूचना प्राप्त हुई कि दिल्ली नम्बर के एक वाहन संख्या: डीएल-08-सीवाई-3191 में 05 लोगों द्वारा काफी मात्रा में नगदी ले जायी जा रही है। उक्त सूचना पर पुलिस टीम द्वारा चैकिंग के दौरान आनन्दम स्वीट शॉप के बाहर उक्त वाहन को रोक कर चेक किया। वाहन की तलाशी लेने पर पुलिस टीम को उक्त वाहन से 02 अलग-अलग बैगों में कुल 30 लाख रू0 नगद बरामद हुए, जिसके सम्बन्ध मे पूछताछ करने पर वो कोई सन्तोषजनक उत्तर नहीं दे पाये। बरामद कैश को मौके पर सीज कर इन्कम टैक्स डिपार्टमेंट को सूचित किया गया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।