मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार के सबसे व्यस्तम क्षेत्र चंद्राचार्य चौक से मात्र 20 कदम की दूरी पर 1 सितंबर को श्री बालाजी ज्वैलर्स के यहां डकैतों द्वारा दिन दहाड़े 4 करोड की डकैती का अभी तक कोई खुलासा न होना उत्तराखंड की मित्र पुलिस की कार्य शैली को दर्शाता है। जबकि डकैत बड़ी आसानी से लूटा माल सीसीटीवी में देखे जा रहे हैं। श्री बालाजी ज्वैलर्स के मालिक अतुल गर्ग जी से जब हमने वार्ता की तो उन्होंने बताया कि पुलिस पिछले 11 दिनों से सिर्फ उन्हे आजकल आजकल का आश्वासन ही देती आ रही है, जबकि श्री बालाजी ज्वैलर्स के मालिक पुलिस द्वारा दिए जा रहे कोरे आश्वासन से बहुत दुखी हैं। उनका कहना है की उन्हे सिर्फ अपना लूटा हुआ माल चाहिए, जिससे वे अपनी भविष्य की आजीविका चाहिए।

More Stories
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।
जाशिद अंसारी बने कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष। पार्टी के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं को सम्मान देती है कांग्रेस: शर्मा