मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी हरिद्वार श्री सी रविशंकर ने चमोली ग्लेश्यिर टूटने की घटना के मद्देनजर जनपद में अलर्ट जारी कर दिया है। नदी के तटवर्ती इलाकों के लोगों को नजदीकी चिन्हित आश्रय स्थलों पर पहुंचाया जा रह है। स्नान घाटों पर भी श्रद्धालुओं को सूचित कर दिया गया है। कुम्भ मेला के लिए नदी किनारे काम कर रहे मजदूरो को आगाह कर खाली करने के निर्देश दे दिये गये हैं।
इसके अतिरिक्त जनपद का इंसिडेंट रिस्पाॅस सिस्टम एक्टिव हो गया है जनपद की सभी बाढ़ चैकियों को भी सक्रिय कर लिया गया है। सिस्टम की सजगता के साथ रिस्पाॅस टाइम भी नोट किया जा रहा है कि सिस्टम कितनी तेजी से लोगों की सुरक्षा के लिए रिस्पाॅस कर रहा है।
सभी हालातों पर निगरानी निरंतर रखी जा रही है। लोगों से झूठी अफवाह न फेलाने व भय का वातावरण न बनाने की अपील की जाती है।

More Stories
दूसरे दिन भी अवैध अतिक्रमण पर चला पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
अवैध अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा: नगर मजिस्ट्रेट हर गिरि के नेतृत्व में चलाया गया अतिक्रमण हटाओ अभियान।
राजस्व कार्यों में लापरवाही पर प्रशासन की कार्रवाई, राजस्व उपनिरीक्षक निलंबित।