सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर के पांडे वाला मैदान में श्री पंचायती धड़ा फिराहेडियान कमेटी के तत्वाधान में आयोजित प्रतिवर्ष होने वाला तीन दिवसीय प्राचीन गुघाल मेला 4 सितंबर से 6 सितंबर तक धूमधाम के साथ आयोजित किया जाएगा। उक्त जानकारी धड़ा पंचायत कमेटी के अध्यक्ष पं उमाशंकर वशिष्ठ, मंत्री सचिन कौशिक, मेला संयोजक महेश तुम्बडिया, कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक ने संयुक्त रूप से दी। इस बाबत कमेटी के अध्यक्ष उमाशंकर वशिष्ठ ने बताया कि प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले तीन दिवसीय गुघाल मेले की सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई है। प्राचीन सिद्ध पीठ गोगा म्हाडी पर भरने वाले मंदिर एवं पूरा मेला क्षेत्र को फूल मालाओं एवं बिजली की रंगीन आकर्षक विद्युत झालरों से सजाया गया है। मेले में आने वाले श्रद्धालु लोगों की सुरक्षा के मददेनजर जिला एवं पुलिस प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों से मिलकर पूरे मेला क्षेत्र मैं पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था के कड़े प्रबंध किए गए हैं। मंत्री सचिन कौशिक ने कहा कि मेले में चौबीसो घंटे बिजली पानी एवं साफ सफाई की व्यवस्था के बेहतर प्रबंध किए गए हैं। जगह-जगह मेला क्षेत्र में सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। मेले में आने वाले लोगों की सुविधाओं का पूरा ध्यान रखा गया है। मेला संयोजक महेश तुम्बडिया ने बताया कि मेले में इस बार नए इलेक्ट्रिक झूले आकर्षण का केंद्र होंगे। इसके साथ ही मेले में महिलाओं एवं बच्चों के लिए गृह उपयोगी सामान की दुकाने, चाट पकौड़ी, जलेबी, आइसक्रीम एवं फलों की दुकान व्यवस्थित रूप से मेला क्षेत्र में लगाई गई है। कोषाध्यक्ष अनिल कौशिक ने बताया कि गुघाल मेला प्रारंभ होने से पूर्व एक दिन पहले गोगा म्हाडी पर रखी जाने वाली पवित्र छड़ी को योगियों के द्वारा नगर भ्रमण कराया जाएगा। नगर भ्रमण के बाद 4 सितंबर की सुबह को पवित्र छड़ी को म्हाडी मन्दिर मेला स्थल पर लाया जाएगा, जहां कमेटी के लोगों द्वारा पूजा अर्चना कर मेले का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।