क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। उपनगरी ज्वालापुर में साड़ी फाॅल की दुकान में युवती के बैग को ब्लेड से काटकर पर्स चोरी का प्रयास करते लोगों ने आरोपी महिला को दबोच लिया। जिसको पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि एक युवती अंजली पुत्री संजय कुमार निवासी जमालपुर कला कनखल ने तहरीर देते हुए शिकायत की हैं कि शुक्रवार की शाम को वह अपनी सहेली और उसकी माता के साथ साडी खरीदने के लिए कटहरा बाजार ज्वालापुर गयी थी। युवती ने साडी खरीदने के बाद साडी के बैग में अपना पर्स रख लिया और पास ही साडी की फाॅल की दुकान पर पहुंची। जहां पर साडी से मैचिंग का फाॅल देख ही रही थी कि इसी दौरान एक काले बुुरखे वाली महिला उसके बंगल में खड़ी हो गयी। जिसने मौका देखकर उसके साडी बैग को ब्लेड से काटकर उसमें रखा पर्स निकालने का प्रयास किया। तभी उस पर नजर पड़ गयी और उसको दुकानदार व अन्य लोगों की मदद से रंगे हाथों दबोच लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी महिला ने अपना नाम सुरिया उर्फ आयशा पत्नी तहसीन निवासी रसूलपुर कोतवाली देहात सहारनपुर यूपी बताया है। पुलिस ने युवती की तहरीर पर आरोपी महिला के खिलाफ सम्बन्धित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।

More Stories
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।