सुनील मिश्रा
हरिद्वार। ज्वालापुर के मोहल्ला दलालान में स्थानीय तीर्थ पुरोहित के यहा सांप के निकल जाने पर हड़कंप मच गया एवं लोग घर के बाहर इकट्ठा हो गए। इस दौरान सांप निकलने की सूचना तीर्थ पुरोहित ने तुरंत वन विभाग को दी, सूचना मिलते ही वन विभाग तुरंत सक्रिय हुआ एवं अपने विभागीय कर्मचारी को मौके पर सांप पकड़ने के लिए भेज दिया। काफी मशक्कत के बाद सांप को पकडा गया। वहीं सांप के पकड़े जाने पर स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ज्वालापुर के मोहल्ला दलालान निवासी तीर्थ पुरोहित पंडित सुधांशु शर्मा के यहां आज सुबह अचानक एक सांप निकल आया। सांप निकलने की सूचना आसपास के लोगों में तुरंत फैल गई तथा वहां पर सांप देखने वाले लोगों का जमघट लग गया। इस दौरान सांप निकलने की सूचना सुधांशु शर्मा ने तुरंत वन विभाग को दी, जिस पर सक्रियता दिखाते हुए वन विभाग ने अपने कर्मचारी संतान नेगी को तुरंत मौके पर भेजा। काफी मशक्कत के बाद संतान नेगी ने रेस्क्यू कर सांप को पड़ोसियों की छत से सुरक्षित पकडा। जिसके बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली वही सांप पकड़े जाने के बाद सुधांशु शर्मा ने वन विभाग का आभार प्रकट किया।

More Stories
कांग्रेसियों ने ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर मनाया काला दिवस।
नो-एन्ट्री में भारी वाहनो के विरूद्ध चलाया चैकिंग अभियान: 14 वाहनो के ₹7000/- व 01 वाहन का कोर्ट चालान किया।
बीएचईएल हरिद्वार में राजभाषा सम्मान समारोह का आयोजन। डिजिटल मीडिया के युग में हिंदी अधिक प्रभावशाली है: रंजन कुमार