सुनील मिश्रा
हरिद्वार। विगत दिनों हुए निकाय चुनाव में वार्ड नं-30 बैरागी कैंप से कांग्रेस प्रत्याशी रहे दीपक राज उर्फ सोनू लाला आज नगर विधायक मदन कौशिक के कार्यालय में भाजपा में शामिल हो गए।

विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार महानगर कांग्रेस के विरोध के बावजूद कनखल के स्थानीय नेताओं और प्रदेश के एक बड़े नेता की जोरदार पैरवी के बाद संघ विचारधारा से प्रेरित भाजपा नेता दीपक राज उर्फ सोनू लाला को कांग्रेस कार्यकर्ता को दरकिनार करते हुए वार्ड नं-30 बैरागी कैंप से पार्षद का प्रत्याशी बनाया गया था और दीपक राज उर्फ सोनू लाला को हार का सामना करना पड़ा। दीपक राज उर्फ सोनू लाला के कांग्रेस से पार्षद प्रत्याशी बनाए जाने पर कनखल के स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भारी आक्रोश व्याप्त था।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।