मनोज सैनी
हरिद्वार। कांवड़ यात्रा 2025 के सफल समापन के लिए सभी जगह प्रशंसा पा रहे डीएम मयूर दीक्षित एवं एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा आज पुलिस एवं प्रशासन के कर्मियों के साथ साझा अभियान चलाते हुए मां गंगा के निकटवर्ती घाटों में साफ-सफाई का जिम्मा सभांला।
रोड़ीबेलवाला एंव अन्य क्षेत्र में चलाए गए सफाई अभियान में घाटों एवं मार्गों पर बिखरी पॉलीथिन, कुड़ा इत्यादि का संग्रह कर उसे डिस्पोज करने हेतु निर्धारित स्थान पर भेजा गया।
कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल के निर्देश पर जनपद के समस्त थाना पुलिस द्वारा भी अपने- अपने थाना क्षेत्र में पड़ने वाले गंगा घाटों एवं कांवड़ यात्रा मार्ग पर साफ सफाई के लिए अभियान चलाया गया तथा आमजन को भी सफाई अभियान में जागरुक किया गया ।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।