मनोज सैनी
हरिद्वार। जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल के निर्देश पर कांवड मेला-2023 के सुचारू संचालन तथा यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं व स्थानीय जनसमुदायों की समस्या व शिकायत निवारण तथा विभागीय आपसी समन्वयन हेतु कांवड कंट्रोल रूम को जिला आपातकालीन परिचालन केन्द्र/ आपदा कंट्रोल रूम, रोशनाबाद, हरिद्वार में 24 इन टू 07 (24× 7) तर्ज पर स्थापित किया गया है।
कांवड मेला के दौरान किसी भी समस्या व शिकायत हेतु कांवड मेला कंट्रोल/आपदा कंट्रोल रूम के दूरभाष नं0-01334-223999, 239423, 1077(टोल-फ्री) मो0-7900224224, 7055258800 पर सूचना दी जा सकती है।

More Stories
श्री एम. श्रीधर बीएचईएल के निदेशक (मानव संसाधन) नियुक्त।
संवैधानिक संस्थाओं का दुरूपयोग कर मत का अधिकार छीन रहे सत्ता में बैठे लोग: आफताब अहमद
जानलेवा चार हमलावार को सात वर्ष की कैद