सुनील मिश्रा
हरिद्वार। राजाजी टाइगर रिजर्व पार्क रानीपुर रेंज में स्थित सिद्ध पीठ मां सुरेश्वरी देवी मंदिर मार्ग का गेट आज पूरे विधि विधान के साथ पूजा अर्चना कर श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया गया है। इस अवसर पर उपस्थित रेंजर विजय सैनी ने कहा कि अब कोरोना के मामलों में कुछ कमी आई है। इसी को देखते हुए हमने आज गुरुवार को सुरेश्वरी देवी मंदिर जाने का मार्ग श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया है। इस दौरान आम श्रद्धालु कोरोना गाइडलाइंस के सभी नियमों का पूरा पालन करते हुए मुंह पर मास्क शारीरिक 2 गज की दूरी एवं सैनिटाइजर का प्रयोग करते हुए श्रद्धालु देवी के भक्त मंदिर में सीमित संख्या में ही मां भगवती का दर्शन कर सकेंगे। इस अवसर पर डिप्टी रेंजर समुंदर सिंह, श्री सुरेश्वरी देवी मंदिर प्रबंधक समिति (रजि.) के प्रधान नंदकिशोर सरैया, मंत्री आशीष मारवाड़ी, निशांत विद्याकुल, कमलेश सक्सेना, अभिनव कीर्तिपाल, विजय वर्मा और अम्बरीश पंडा, परशुराम आदि उपस्थित रहे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।