मनोज सैनी
भगवानपुर। जनपद में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के द्वारा जारी निर्देशो के अनुपालन में भगवानपुर पुलिस द्वारा सट्टे की खाई बाडी के विरुद्ध अभियान चलाकर अभियुक्तों को चिन्हित कर उनकी धरपकड हेतु सम्भावित ठिकानो पर दबिश दी गई। परीणामस्वरुप देर रात चैकिंग के दौराने चौकी मण्डावर क्षेत्र में ग्राम सिसौना में मुखबिर की सूचना पर अकबर पुत्र गफ्फार नि0 सिसौना थाना भगवानपुर जनपद हरिद्वार उम्र 22 वर्ष को चैक किया गया जिसके कब्जे से सट्टा पर्चो, पेन गत्ता एवं नकदी 1220 रु0 रूपये बरामद हुए। बरामदगी/गिरफ्तारी के आधार पर थाना हाजा पर मु0अ0सं0- 463/2021 धारा 13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।