मनोज सैनी
देहरादून। मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आते ही उत्तराखण्ड सरकार भी हरकत में आ गयी है। उत्तराखंड सरकार ने अब कोरोना संक्रमण को रोकने के लिये एसओपी जारी की है। जिसमें जिला प्रशासन प्रशासन समेत केंद्र और राज्य सरकार के तमाम संस्थानों को कोरोनावायरस से बचाव की गाइडलाइन का हर तरीके से पालन करना होगा। साथ ही मास्क पहनने हाथ धोने और सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा पालन करने के भी निर्देश दिए गए हैं। गाइड लाइन में माना गया है कि लगातार 5 महीने कोरोना के मामलों में कमी देखी गई थी लेकिन पिछले कुछ हफ्तों से कोरोना के मामलों में तेजी आ रही है। मुख्य सचिव ओम प्रकाश ने अपर सचिवों, पुलिस महानिदेशक और सभी जिलों के अधिकारियों को पत्र लिखा है। उन्होंने कहा है कि कोरोना वायरस के मामले बढ़ रहे हैं। लोगों द्वारा कोरोना वायरस के नियम का पालन हो, इस पर नजर बनाए रखना है। जिलाधिकारियों को सख्ताई से सामाजिक दूरी सहित अन्य नियमों का सख्ती से पालन कराने को कहा गया है। अब सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न लगाने पर आपकों 100 से 500 रुपए तक का जुर्माना भी देना पड़ सकता है। इसी तरह होली समारोह में अधिक लोगों के इकठ्ठा होने पर कार्रवाई हो सकती है। यह बहुत हद तक जिलाधिकारियों के रुख पर निर्भर करेगा। यह एसओपी 31 मार्च तक जारी है और कोरोना संक्रमण बढ़ता हैं तो सरकार अधिक सख्त रुख अपना सकती है। उन्होंने कहा कि जनता द्वारा अब नियमों को हल्के में लिया जा रहा है जो बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं है।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।