राजेंद्र शिवाली
कोटद्वार। क्षेत्र में लगातार हो रही भारी बारिश से जन जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। क्षेत्र के सभी नदी नाले एक बार फिर उफान पर हैं। किशुनपुरा के निकट तेली स्रोत में आए तेज बहाव में एक कर बह गई है। उधर, खोह नदी में एक बच्चा बह गया, जिसे उसकी मां ने जान पर खेलकर नदी में डूबने से बचा लिया।
पनियाली गदेरा एक बार फिर उफान पर आ गया है।मलगातार हो रही बारिश के चलते कोटद्वार दुगड्डा राष्टीय राजमार्ग पर कई जगह भारी मलबा और बोल्डर आ जाने से मार्ग अवरुद्ध होने के कारण कोटद्वार से पर्वतीय क्षेत्र का संपर्क पूरी तरह टूट चुका है। मार्ग अवरुद्ध होने से पर्वतीय क्षेत्र के दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में खाद्यान्न सामग्री भी नहीं पहुंच पा रही है, जिससे नागरिकों को भारी संकट का सामना करना पड़ रहा है। जिलाधिकारी डा, आशीष चौहान और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन व पुलिस की टीम के साथ ही एसडीआरएफ पूरी तरह मुस्तैदी के साथ क्षेत्र में तैनात है। कलालघाटी चौकी इंचार्ज दिनेश कुमार ने बताया कि तेली स्रोत नदी में तेज बहाव में बही कार को नवी से निकलने का प्रयास किया जा रहे हैं। उन्होंने लोगों से भी अपील की है कि वे नदी के किनारे ना जाए।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।