मनोज सैनी
देहरादून। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून द्वारा उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम को लेकर हाई अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने 23 और 24 अगस्त को राज्य के सात जिलों में रेड अलर्ट और 6 जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। देवभूमि उत्तराखंड में भारी बारिश का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। वर्तमान स्थिति यह है कि अगले 24 घंटे जहां प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तो वहीं अगले 2 दिन यानी 23 और 24 अगस्त को प्रदेश के तमाम हिस्सों में भारी बारिश की संभावना जताते हुए रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से रेड अलर्ट जारी किए जाने के बाद शासन स्तर से सभी जिलों की जिलाधिकारी को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी किए गए रेड अलर्ट के अनुसार 23 और 24 अगस्त को टिहरी, देहरादून, पौड़ी, बागेश्वर, चंपावत, नैनीताल और उधम सिंह नगर में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना है। रेड अलर्ट के चलते मौसम विभाग में खासकर पर्वतीय क्षेत्रों में बेवजह यात्रा न करने की सलाह दी है। इसके अलावा चारधाम की यात्रा पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी तमाम सावधानियां बरतने के निर्देश दिए गए हैं।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।