मनोज सैनी
हरिद्वार। उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार ने अवगत कराया है कि शासन के निर्देशों के अनुपालन एवं जिलाधिकारी के निर्देशन में तहसील हरिद्वार एवं पुलिस विभाग के सयुक्त तत्वधान में कुंभ मेल क्षेत्र लालजीवाला में किए गए अतिक्रमण को आज हटाया गया।
उन्होंने अवगत कराया कि कुंभ मेला क्षेत्र में 200 झुग्गियां एवं झोपड़ियां बनाई गई थी,जिन्हें हटने के लिए सिंचाई विभाग द्वारा 20 दिन पूर्व नोटिस निर्गत किया गया था,किंतु उनके द्वारा अतिक्रमण को नहीं हटाया गया,जिस अतिक्रमण को आज उनके एवं पुलिस क्षेत्राधिकारी एसएस नेगी के नेतृत्व में गठित टीम द्वारा कुंभ मेला क्षेत्र लालजीवाला में लगी अवैध झुग्गियां एवं झोपड़ियां को हटाकर अतिक्रमण मुक्त कराया गया।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।