मनोज सैनी
हरिद्वार। भेल अस्पताल के अंदर देर रात एक कुत्ते को निवाला बनाने के चक्कर में एक गुलदार घुस गया जिससे अस्पताल के कर्मियों में भय का माहौल बना हुआ है।
भेल अस्पताल के एक संविदा कर्मी द्वारा व्हाट्सएप पर वीडियो भेजकर बताया गया कि रात 8-9 बजे के करीब भेल अस्पताल की इमरजेंसी के बाहर जहां डॉक्टरों की गाड़ियां खड़ी रहती हैं, इस जगह एक गुलदार वहां घूम रहे कुत्ते को अपना निवाला बनाने के चक्कर में घुस गया। गुलदार ने कुत्ते पर हमला भी बोल दिया मगर कुत्ता अपनी जान बचाकर भाग गया। इस पूरे घटनाक्रम को एक भेल अस्पताल कर्मी ने अपने मोबाइल में शूट कर लिया। भेल अस्पताल में इस प्रकार घटी घटना से अस्पताल कर्मी और वहां भर्ती मरीजों में भय व्याप्त हो गया।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।