शिवाली पत्रकार
कोटद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्वेता चौबे के निर्देश पर समस्त क्षेत्राधिकारी, थाना प्रभारियों व यातायात निरीक्षकों द्वारा अपने-अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत सघन चैकिंग अभियान चलाया गया।
यातायात नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत प्रभावी कार्यवाही करते हुए ओवर स्पीड के- 60, बिना सीट बेल्ट के-13, बिना हेल्मेट पहने-149, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर-12, शराब पीकर वाहन चलाने पर 36, कुल 270 वाहन चालकों से एक लाख 41 हजार रूपये जुर्माना वसूल कर राजकीय कोष में जमा किया गया। साथ ही 34 वाहन चालकों के चालान माननीय न्यायालय मे प्रेषित किये गये।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।