ब्यूरो
हरिद्वार। मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ योगेश शर्मा के निर्देशानुसार पंतदीप पार्किंग में आज गौ भक्त अश्वनी शर्मा के सहयोग से निराश्रित गोवंश में लंपी स्किन बीमारी की रोकथाम हेतु टीकाकरण किया गया, पशु चिकित्सा अधिकारी सदर डॉक्टर वीपीएस जादौन द्वारा बताया गया कि हमारी टीम के द्वारा निराश्रित पशुओं के लिए लगातार स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की जा रही है, पशुओं संबंधित बीमारी के लिए विभाग द्वारा समय समय पर कैम्प का आयोजन किया जाता है जहाँ आप अपने पशुओं का इलाज करा सकते हैं अस्पताल पर हमारी टीम पशुओं को लगातार स्वास्थ्य लाभ पहुंचा पहुंचाने हेतु प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि आप पशुओं के लिए अस्पताल पर समयानुसार संपर्क कर सकते हैं साथ ही अपने पालतू पशुओं का समय अनुसार टीकाकरण अवश्य कराए जाने पर जोर दिया। पशु चिकित्सालय सदर द्वारा किए गए टीकाकरण की टीम में डॉक्टर वीपीएस जादौन, गिरीश रावत, राजेश कुमार आदि उपस्थित रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।