Apne log news

No.1 news portal of Uttarakhand

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर साक्षरता एवं जागरूकता शिविर आयोजित।

सुरेन्द्र शर्मा

हरिद्वार। राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार एवं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष नरेन्द्र दत्त के आदेशानुसार ‘विश्व सामाजिक न्याय दिवस’ के अवसर पर जिला कारागार में एक विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने कहा कि जाति धर्म रंग व आर्थिक स्थिति के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं किया जाना चाहिए। समाज में सभी व्यक्तियों के लिए शिक्षा रोजगार व न्याय पाने का समान अधिकार है। इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक मनोज आर्य ने कहा कि सामाजिक न्याय से अर्थ जाति धर्म लिंग के आधार पर किसी के साथ भेदभाव नहीं होना चाहिए।कारागार में निरुद्ध बंदियों एवं एकलव्य बैरिक के बंदियों के मध्य एक चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने अपनी रचनात्मकता के माध्यम से सामाजिक न्याय दिवस के उद्देश्य का संदेश दिया। शिविर में जिला कारागार के चिकित्साधिकारी डॉ आशुतोष कुमार, व मुख्य फार्मासिस्ट राकेश चंद्र गैरोला, डिप्टी जेलर प्रमोद कुमार दानू, डिप्टी एल.ए.डी.सी. रमन कुमार सैनी, असिस्टेंट एल.ए.डी.सी. आदिल अली, सहित जेल पी.एल.वी. और लगभग 150 बंदी उपस्थित रहे।
शुक्रवार को ही दीप गंगा अपार्टमेंट में सीनियर सिटीजन वेलफेयर समिति के सहयोग से लीगल एड क्लीनिक का उद्धघाटन सिविल जज (सीनियर डिविजन) व प्राधिकरण की सचिव सिमरनजीत कौर ने किया। जिसमें समिति के सदस्यगण व रिटेनर अधिवक्ता संगीता भारद्वाज उपस्थित रही।

अधिक पढ़े जाने वाली खबर

Share
error: Content is protected !!