मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार, की महापौर श्रीमती किरण जैसल द्वारा द्वारा दिये गये निर्देशानुसार गोविन्दपुरी में घाटो व वार्ड की गलियो में सफाई अभियान चलाया गया जिसमें वार्ड पार्षद व स्थानीय नागरिको द्वारा भी प्रतिभाग किया गया। इस अवसर पर महापौर श्रीमती किरण जैसल भी पर्यावरण मित्रों के साथ हाथ में झाड़ू लिए सफाई करती दिखाई दी। इस दौरान महापौर द्वारा स्थानीय नागरिको को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने कहा कि सफाई का यह अभियान निरन्तर जारी रहेगा। सफाई अभियान के दौरान स्वयं श्रीमती किरन जैसल, महापौर, नगर निगम हरिद्वार, श्रीमती ममता नेगी, पार्षद, श्री रबीन्द्र कुमार दयाल, सहायक नगर आयुक्त, श्री संजय शर्मा, मुख्य सफाई निरीक्षक, क्षेत्रीय पर्यावरण पर्यवेक्षक, 40 पर्यावरण मित्र व स्थानीय नागरिक आदि उपस्थित रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।