सुरेन्द्र शर्मा
हरिद्वार। एक नौ वर्षीय बालक को अश्लील तरीके से शारीरिक संपर्क करने के मामले में अपर जिला जज/विशेष पॉक्सो कोर्ट न्यायाधीश कुसुम शानी ने आरोपी युवक अतर पाल को पांच साल के कारावास व 20 हजार रुपये के जुर्माने की सजा सुनाई है।
शासकीय अधिवक्ता आदेश चंद चौहान ने बताया कि एक अप्रैल 2023 को नगर कोतवाली क्षेत्र स्थित आश्रम में पीड़ित बालक अपने परिवार के साथ आया हुआ था। जबकि दोपहर दो बजे पीड़ित बालक आश्रम के मुख्य गेट पर खेल रहा था। इसी दौरान आश्रम आए हुए आरोपी अतर पाल पीड़ित को बहला फुसलाकर आश्रम की ऊपरी छत पर लेजाकर अश्लील हरकते करने लगा था। किसी तरह आरोपी के चंगुल से बचकर पीड़ित बालक परिजनों के पास पहुंचा था। जहां पीड़ित बालक ने अपने परिजनों को सारी आपबीती सुनाई थी।इसके बाद पीड़ित बालक के परिजनों ने आरोपी अतर पाल पुत्र गिरवर निवासी सेठ पूरी ग्राम भोकरहेड़ी थाना भोपा जनपद मुजफ्फरनगर यूपी के खिलाफ संबधित धारा में मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने आरोपी अतर पाल को गिरफ्तार कर संबधित धारा में चालान कर जेल भेज दिया था।सरकारी पक्ष ने अभियोजन साक्ष्य में पांच गवाह गवाह पेश किए।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।