मनोज सैनी
देहरादून। आखिरकार प्रदेश में शासन द्वारा सोमवार रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 3 जनपदों के कप्तान सहित 16 आईपीएस और 8 पीपीएस अधिकारियों की तबादला सूची जारी हो गई है। अपर सचिव अपूर्वा पांडे द्वारा जारी सूची के अनुसार नैनीताल के पुलिस कप्तान पीएल मीणा को हटाकर उनकी जगह मंजूनाथ टीसी को एसएसपी बनाया गया है।

सर्वेश पवार अब पौड़ी के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक होंगे। कुछ समय पहले ही आईपीएस बन सुरजीत सिंह पवार को चमोली और कमलेश उपाध्याय को उत्तरकाशी पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

उत्तरकाशी की एसपी सरिता डोबाल को पुलिस अधीक्षक अभिसूचना मुख्यालय बनाया गया है। इनके अलावा वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है।

डॉ पीवीके प्रसाद से निदेशक अभियोजन वापस लिया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार को अभिसूचना एवं सुरक्षा का दायित्व भी दिया गया है।

More Stories
पूर्व सांसद राज बब्बर के जन्म दिन पर कांग्रेसजनों ने किया मां गंगा का दुग्धाभिषेक। मां गंगा से की उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना।
अतिक्रमण के खिलाफ चला प्रशासन का पीला पंजा। रेलवे, जिला प्रशासन एवं पुलिस द्वारा सयुक्त रूप से हटाया गया अतिक्रमण।
पेपर लीक के विरोध में जागरूकता अभियान चलाएगी कांग्रेस: बालेश्वर सिंह