मनोज सैनी
मंगलौर। मंगलौर उपचुनाव में जिला निर्वाचन अधिकारी के निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण मतदान कराने के दावे की इस समय पोल खुल गई जब ग्राम लिब्बरहेड़ी में मतदान के दौरान कई राउंड फायरिंग हुई। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है की लिब्बरहेडी में मतदान के दौरान भाजपा समर्थकों ने विशेष समुदाय के मतदाताओं पर वोट डालने के दौरान लाठी डंडों, हॉकी आदि से हमला बोल दिया और इस दौरान उन्होंने कई राउंड फायरिंग भी की। सूत्रों से ज्ञात हुआ कि इस दौरान कवरेज करने गए पत्रकारों को भी गन पॉइंट पर लेकर उनके कैमरे इत्यादि सभी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बंद करा दिए गए। ऑफ द रिकॉर्ड कवरेज करने गए पत्रकारों ने बताया कि दहशतगर्दों ने खुलेआम लाठी डंडों और होकियों से विशेष समुदाय के लोगों पर हमला बोल दिया जिसमें कई लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गया। इतना ही नहीं उन्होंने बताया की एक छोटे से कद काठी वाले जिसने सफेद रंग की टीशर्ट पहनी हुई थी, उसने खुले आम पिस्टल लहराते हुए कई राउंड फायर किए। उधर दूसरी और जिला प्रशासन ऐसी किसी भी फायरिंग की घटना से इंकार कर रहा है, जबकि प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है की लिब्बरहेड़ी गांव में खुलेआम समुदाय विशेष पर लाठी डंडे, हॉकी और कई राउंड गोलियां चलाई गई। जिसमें कई लोगों के घायल होने की खबर है और दीवारों पर लगी गोलियों के निशान खुद गवाही दे रहे हैं।

More Stories
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।
जारी रहा विद्यालय वाहनों के विरुद्ध विशेष जांच अभियान, 45 विद्यालय वाहनों के चालान।
खाद्य सुरक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, 216 ढाबों का किया निरीक्षण, 8 दुकानों को जारी किया कारण बताओ नोटिस।