मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा जनपद में मेडिकल स्टोरों की सुरक्षा व्यवस्था एवं पारदर्शिता के दृष्टिगत मेडिकल स्टोर में सीसीटीवी कैमरे व अन्य अनियमितताओं की गहनता से चैकिंग करने हेतु दिशा निर्देश दिये गये है।
आदेश के अनुपालन में कोतवाली नगर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्र के संपूर्ण मेडिकल स्टोरो की चैकिंग हेतु थाने से पुलिस टीमें गणित कर चेकिंग अभियान चलाया गया। चैकिंग के दौरान मेडिकल स्टोर्स पर लगे सीसीटीवी कैमरों की व्यवस्था एवं अन्य अनियमितताओं की जांच की गई। चेकिंग के दौरान पाया गया कि 14 मेडिकल स्टोर्स में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे।
जिन मैडिकल स्टोरो में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं किए गए थे उनके मेडिकल स्वामीयो का मौके पर ही नियमानुसार कार्रवाई करते हुए अन्तर्गत धारा 83 पुलिस अधिनियम के तहत चालान कर *एक लाख चालिस हजार 140000/ रुपये धनराशि के जुर्माने से दण्डित किया गया* चैकिंग अभियान जारी रहेगा।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।