सुनील मिश्रा
हरिद्वार। जनपदीय ब्राह्मण सभा हरिद्वार महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष श्रीमती अंजू द्विवेदी के निवास पर सोमवार को आयोजित बैठक में उपस्थित सभी महिला-पुरुष सदस्यों ने श्रीमती शशि झा को अध्यक्ष पद पर मनोनीत होने पर बधाई दी। बैठक में श्रीमती शशि झा ने उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि शीघ्र ही जनपदीय ब्राह्मण सभा की महिला प्रकोष्ठ की कार्यकारिणी घोषित कर आगामी कार्यक्रम किया जाएगा। श्रीमती अंजू द्विवेदी ने कहा कि रुड़की शाखा द्वारा भी महिला प्रकोष्ठ का मनोनयन कर कार्यकारिणी बनाई जा चुकी है। सभा में उपस्थित जनपदीय ब्राह्मण सभा के जिलाध्यक्ष पं0 विजयेंद्र पालीवाल ने सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज में महिलाओं की जागरुकता से बच्चों एवं युवाओं को संस्कारित किया जा सकेगा। बैठक में श्रीमती शोभना पालीवाल, श्रीमती शशि झा, श्रीमती ललिता मिश्रा, श्रीमती बबीता झा, श्रीमती पूनम, अग्निहोत्री, श्रीमती शालिनी गौतम,श्रीमती लता जोशी, श्रीमती नलनी दीक्षित,श्रीमती जानकी जोशी, श्रीमती जया जोशी,श्रीमती पूनम,श्रीमती बबीता रानी झा,
सुरेन्द्र झा, संरक्षक डॉ हिमांशु द्विवेदी, गोपाल जोशी, जिला कोषाध्यक्ष पंडित तरसेम लाल आदि सदस्य उपस्थित रहे। बैठक का संचालन महामंत्री पंडित राजीव शर्मा ने किया।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।