मनोज सैनी
हरिद्वार। मोटरसाइकिल को मॉडिफाइड कर ख़तरनाक स्टंटबाजी कर सोशल मीडिया पर फैमस होने का 3 युवाओं का सपना सिडकुल पुलिस ने पूरा करते हुए तीनों से माफ़ी मंगवाने के साथ 2 बाइक सीज कर सभी वीडियो डिलीट करवा दी है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार थाना सिडकुल पुलिस को स्थानीय नागरिकों से सूचना प्राप्त हुई कि रामधाम शिवालिक नगर के युवकों द्वारा मोटरसाइकिल को खतरनाक रूप से मॉडिफाई कर स्टंटबाजी की जा रही है, जिसकी वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर प्रसारित की जा रही है। उक्त सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए दौराने चेकिंग अक्षय पाल पुत्र नरेश कुमार निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 30 वर्ष, निखिल पाल पुत्र जसवीर पाल निवासी रामधाम कालोनी शिवालिक नगर थाना रानीपुर उम्र 25 वर्ष, ईशु कश्यप पुत्र मनोज कुमार कश्यप निवासी c-47 शिवालिक नगर थाना रानीपुर जनपद हरिद्वार उम्र 25 वर्षको चिन्हित कर उक्त तीनों व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई कर दो वाहनों पल्सर एनएस 400, यामाहा आर 15 150सीसी को सीज किया गया।
पुलिस द्वारा मोटरसाइकिल को मौके पर सीज कर संबंधित सोशल मीडिया अकाउंट से स्टंट की वीडियो पोस्ट डिलीट करवाई गई। पूछताछ में उक्त तीनों युवकों द्वारा अपनी गलती स्वीकार करते हुए भविष्य में ऐसी हरकत न करने की माफी माँगी गई है। हरिद्वार पुलिस आमजन से अपील करती है कि इस प्रकार के खतरनाक स्टंट न करें तथा ऐसा करने वालों की सूचना तत्काल स्थानीय पुलिस को दें। इस प्रकार की गतिविधियाँ स्वयं के एवं अन्य लोगों के लिए जानलेवा हो सकती हैं।

More Stories
बीएचईएल को चार ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए अडानी पावर से मिले बड़े ऑर्डर।
चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश।