मनोज सैनी
हरिद्वार। पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आज पुलिस लाईन रोशनाबाद में स्थापित शहीद स्मारक पर “पुलिस स्मृति दिवस कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। उक्त अवसर पर एसएसपी हरिद्वार प्रमेन्द्र डोबाल व जनपद के अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण द्वारा पुलिस के इन वीर शहीदों को नमन करते हुए पुष्पचक्र भेंट कर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। तत्पश्चात सलामी गार्ड द्वारा शहीद हुए जवानों को शोक सलामी देकर सर्वोच्च बलिदान देने के लिए याद किया गया।
दिनांक 01/09/24 से 31/08/25 तक की अवधि में सम्पूर्ण भारत वर्ष में पुलिस एव अर्धसैनिक बलों के 186 जवानों ने अपने प्राणों की आहुति दी। जिसमे उत्तराखंड से 04 जवान शहीद हुए।
हरिद्वार पुलिस अपने इन वीर शहीदों के महान कर्तव्य पालन एवं आत्म-बलिदान की सराहना में नतमस्तक है। कर्तव्य पालन के दौरान आपके द्वारा दिया गया यह बलिदान सदैव याद रखा जाएगा और हमें प्रेरणा देगा।
उक्त अवसर पर एसपी क्राइम/ ट्रैफिक, एसपी देहात, एसपी सिटी, एएसपी सदर, सीओ मंगलौर, सीओ लक्सर, सीओ लक्सर, सीओ यातायात, सीओ भगवानपुर, सीओ सिटी, सीएफओ हरिद्वार व अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

More Stories
बीएचईएल को चार ताप विद्युत परियोजनाओं के लिए अडानी पावर से मिले बड़े ऑर्डर।
चार युवतियों ने की विवाहिता के साथ मारपीट। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल।
आगामी त्योहारों के दृष्टिगत जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के आदेश।