मनोज सैनी
हरिद्वार। पूर्व इंडियन हॉकी प्लेयर वंदना कटारिया के नाम पर हरिद्वार के रोशनाबाद में बने हुए स्टेडियम का नाम बदले जाने के नाम पर चल रहे विवाद पर खुद बना कटारिया ने विराम लगा दिया।
शुक्रवार को मुख्यमंत्री पुष्कर की धामी से मुलाकात करने के बाद शनिवार को वंदना कटारिया ने भाजपा नेताओं के साथ हरिद्वार प्रेस क्लब पहुंचकर प्रेस वार्ता की। वंदना कटारिया ने स्पष्ट किया कि मुख्यमंत्री से हुई मुलाकात में उन्हें आश्वासन मिला है कि स्टेडियम का नाम नहीं बदला जाएगा और उन्हीं के नाम पर रहेगा।
आपको बता दें कि इस मामले में कांग्रेस भी लगातार सवाल उठा रही थी और स्टेडियम पर धरना दे रही थी। प्रेस वार्ता के दौरान उनके साथ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद, दर्जा धारी राज्य मंत्री देशराज कर्णवाल और अन्य भाजपा नेता मौजूद रहे।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।