सुनील मिश्रा
हरिद्वार। हरिद्वार में 100 वर्षों से चल रही ऐतिहासिक रामलीला का गुरुवार को भगवान राम के राज्याभिषेक के साथ समापन हो गया। उसके बाद शुक्रवार को श्री रामलीला कमेटी के सभी पदाधिकारी मां चंडी देवी मंदिर पहुंचे वहां पहुंच मां चण्डी पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
भगवान श्रीराम का राज्याभिषेक होते ही मौजूद लोगों ने खुशियां मनाई। इस दौरान पंडाल में मौजूद दर्शक भगवान श्री राम के जयकारे लगाने लगे और पूरा पंडाल गूंज उठा। रामलीला में राम के अयोध्या पहुंचने पर खुशियां मनाई गई। मुनि वशिष्ट जी की आज्ञा पर विधि विधान से श्रीराम का अभिषेक किया गया। इसके बाद आकर्षक राम दरबार सजाया गया, जिसमें भगवान श्री राम, माता सीता, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न और श्री हनुमान का आशीर्वाद लेने के लिए लोग पहुंचे। रामलीला में राम के अयोध्या पहुंचने पर खुशियां मनाई गई। समापन अवसर पर कलाकारों को सम्मानित किया गया। श्री रामलीला कमेटी के अध्यक्ष वीरेंद्र चड्ढा ने समस्त शहरवासियों सहित मंचन के लिए आर्थिक सहयोग देने वालों का अभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर रामलीला कमेटी के उपाध्यक्ष विनय सिंघल, कोषाध्यक्ष रविंद्र अग्रवाल, ट्रस्ट के अध्यक्ष सुनील भसीन, मंत्री रविकांत अग्रवाल, दिग्दर्शक भगवत शर्मा, कमेटी के महामंत्री महाराज सेठ, मंत्री डॉ. संदीप कपूर, उपमंत्री कन्हैया खेवड़िया, युवा सदस्य ऋषभ मल्होत्रा, राहुल वशिष्ठ, दर्पण चड्ढा, विकास सेठ, विशाल गोस्वामी, सुनील वधावन, मनोज बेदी, साहिल मोदी तथा पवन शर्मा वा रमेश खन्ना उपस्थित रहे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।