मनोज सैनी
हरिद्वार। श्यामपुर पुलिस ने 17 साल की नाबालिग से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के भीतर गिरफ्तार करने में सफलता पाई है।
थाना श्यामपुर पर एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गई कि मनोज उर्फ तेज्जु ने उसकी 17 वर्षीय नाबालिक पुत्री का शारीरिक शोषण किया गया है। प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना श्यामपुर पर तत्काल मु0अ0सं0- 112/2025 धारा 64(1), 351(2) BNS व 3(क)/4 पोक्सो अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया ।
श्यामपुर पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी मनोज उर्फ तेज्जू पुत्र रामअवतार निवासी ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग थाना श्यामपुर जनपद हरिद्वार उम्र लगभग 24 वर्ष को ग्राम मिठ्ठीबेरी लालढांग से गिरफ्तार किया गया। आरोपी को आवश्यक वैधानिक कार्यवाही के उपरांत माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया जा रहा है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।