मनोज सैनी
रुड़की। सोशल मीडिया पर हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल करना युवक को भारी पड़ गया। पुलिस द्वारा शस्त्र को अपने कब्जे में लेकर युवक के शस्त्र लाइसेंस निरस्तीकरण की कार्यवाही की जा रही है।
एसएसपी कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार 22 अक्टूबर को देख रेख क्षेत्र शांति एवं कानून व्यवस्था के लिए रवाना पुलिस कर्मियों को रामनगर लेबर चौक पर मुखबिर खास द्वारा बताया गया कि 20 अक्टूबर को दीपावली की रात में मुरारी लाल ने अपनी लाइसेंसी पिस्टल से हवा में फायरिंग की गई, जिसका वीडियो वायरल हो रहा है।
उक्त सूचना के आधार पर आरोपी शास्त्र लाइसेंस धारक मुरारी लाल पुत्र स्वर्गीय महेंद्र कुमार निवासी गली नंबर 3 प्रेम नगर रुड़की कोतवाली गंग नहर जनपद हरिद्वार के विरुद्ध थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 521/25 धारा 30 ARMS ACT पंजीकृत किया गया। आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।