
राष्ट्र सेविका समिति ने निकाला पथ संचलन
सुनील मिश्रा
हरिद्वार। राष्ट्र सेविका समिति द्वारा बुधवार की शाम सरस्वती विद्या मंदिर सेक्टर-2 से भगत सिंह चौक,विवेक विहार,चंद्राचार्य चौक होते हुए प्रेम नगर आश्रम के सामने मॉर्डन कालोनी होते हुए वापसी भगत सिंह चौक से सरस्वती विद्या मंदिर तक स्वयं सेविकाओं ने पथ संचलन किया। स्वयं सेविकाओं पर जगह जगह फूलों की वर्षा हुई।
इस मौके पर राष्ट्र सेविका समिति की प्रान्त कार्यवाहिका श्रीमती भावना त्यागी ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में महिलाओं की अग्रणी भूमिका है। समाज निर्माण में मातृ शक्ति के शारिरिक, मानसिक विकास हेतु, गत 89 वर्षों समिति कार्यरत है, मातृ शक्ति के आदर्श मूल्यों को स्थापित करने का कार्य निरंतर किया जाता है। संगठन कार्य को गति प्रदान करने एवं मातृ शाक्ते के सर्वांगीण विकास के लिए राष्ट्र सेविका समिति समय-समय पर प्रशिक्षण वर्गों का आयोजन करती है। इसी क्रम में 2025 का 15 दिवसीय समिति शिक्षा वर्ग 24 मई 2025 से 8 जून 2025 तक चल रहा है। इस वर्ग में उत्तराखण्ड के विभिन्न जिलों से 200 बहनें प्रशिक्षण ले रही है।
उन्होंने बताया कि बहनों के कौशल प्रदर्शन के लिए नगर में पथ संचलन किया गया।
इस मौके पर प्रान्त व्यवस्था प्रमुख रेखा झा,वर्गाधिकारी रेखा भाटिया,जिला कार्यवाहिका वन्दना शर्मा, जिला संर्पक प्रमुख ममता, नगर कार्यवाहिका दीप्ति सिंह,सुमन, सह नगर कार्यवाहिका डॉ. प्रियंका शर्मा, नगर बौद्धिक नीरज शर्मा,व्यवस्था प्रमुख पूजा वालिया,विजय लक्ष्मी आदि मुख्य रूप से उपस्थित रही।
More Stories
हरिद्वार में आयोजित हुआ आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों और सहायिकाओं का नियुक्ति पत्र वितरण समारोह, 7 जनपदों में नवनियुक्त 2258 कार्यकत्रियों और सहायिकाओं को दिए नियुक्ति पत्र।
अवैध खनन के खिलाफ जिला प्रशासन की बड़ी कार्यवाही, बद्री केदार स्टोन क्रेशर सीज करने के साथ 21,16,800/- का अर्थदण्ड अधिरोपित।
पूर्णाहुति के साथ श्रीमद् भागवत कथा का हुआ समापन।