बाल्मीकि समाज ने कोतवाली में नारेबाजी कर किया प्रदर्शन
अमित कुमार को बताया भाजपा नेता अजय राज का भाई।
अमित कुमार ने खुद को बाल्मीकि समाज का बताके दर्ज कराया मुकदमा।
पुलिस को शिकायत देकर कार्यवाही की मांग।
ब्यूरो
हल्द्वानी। हल्द्वानी में कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे को लेकर अब नया विवाद खड़ा हो गया है. वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने वाले अमित कुमार की पहचान और समाज से उनके संबंध पर सवाल उठाए हैं। समाज के प्रतिनिधि शिकायत लेकर कोतवाली पहुंचे और प्रदर्शन करते हुए पुलिस से पूरे मामले की जांच की मांग की। आरोप है कि अमित कुमार ने खुद को वाल्मीकि समाज से जुड़ा बताकर शिकायत दर्ज कराई।
हल्द्वानी में लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर अब मामला एक नए विवाद में घिरता नजर आ रहा है। वाल्मीकि समाज के लोगों ने मुकदमा दर्ज कराने वाले व्यक्ति अमित कुमार की पहचान और समाज से उनके संबंध को लेकर सवाल खड़े किए हैं। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधि बड़ी संख्या में हल्द्वानी कोतवाली पहुंचे। यहां उन्होंने नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया और पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि राहुल गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार वाल्मीकि समाज से नहीं है, इसके बावजूद कथित तौर पर उसने खुद को वाल्मीकि समाज से संबंधित बताते हुए शिकायत दर्ज कराई।
कुछ समय से शुद्धिकरण का मामला लगातार उठ रहा था. जिसव्यक्ति अमित कुमार ने राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराया है, वह खुद को वाल्मीकि समाज का बता रहा है लेकिन इसकी पड़ताल की गई तो वह वाल्मीकि समाज से नहीं पाया गया। जबकि उसका चचेरा भाई बीजेपी के सैंबल पर चुनाव लड़ चुका है। वाल्मीकि समाज से वादी का कोई भी लेना देना नहीं है। समाज को कोई व्यक्ति बदनाम करने की साजिश करेगा तो उसको बख्शा भी नहीं जाएगा।
अमित कुमार,प्रदेश संगठन मंत्री, देवभूमि सफाई कर्मचारी यूनियन
समाज के लोगों का कहना है कि अमित कुमार का उनके समाज से कोई संबंध नहीं है. आरोप लगाया गया है कि समाज के नाम का इस्तेमाल कर मुकदमा दर्ज कराया गया, इसलिए पूरे मामले की निष्पक्ष जांच जरूरी है।शिकायतकर्ताओं ने अमित कुमार को एक भाजपा नेता का भाई भी बताया है. हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है। वाल्मीकि समाज के प्रतिनिधियों ने पुलिस से मांग की है कि शिकायतकर्ता की वास्तविक पहचान, उसके दस्तावेजों और वाल्मीकि समाज से उसके संबंध की जांच की जाए।
कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ हल्द्वानी निवासी अमित कुमार द्वारा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जो खुद को वाल्मीकि समाज से कहता है लेकिन जब समाज के गणमान्य लोगों ने इसकी पड़ताल की गई तो पाया गया कि वह वाल्मीकि समाज से है ही नहीं। वाल्मीकि समाज को सिर्फ बदनाम करने की साजिश की गई है। पुलिस प्रशासन को मामले की जांच कर कार्रवाई करनी चाहिए।
अमरदीप, सरपंच, हल्द्वानी वाल्मीकि समाज महापंचायत
समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि अगर कोई व्यक्ति गलत तरीके से समाज का नाम इस्तेमाल कर किसी मामले में शिकायत दर्ज कराता है, तो इससे पूरे समाज की छवि प्रभावित होती है। इसी आधार पर उन्होंने पुलिस से जांच के बाद उचित कार्रवाई की मांग की है। वहीं, इस पूरे विवाद पर पुलिस फिलहाल कुछ भी कहने से बच रही है. अब देखना होगा कि पुलिस जांच में शिकायतकर्ताओं के आरोप कितने सही साबित होते हैं और राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज मुकदमे को लेकर उठे इस नए विवाद पर आगे क्या कार्रवाई होती है।
गौरतलब है कि 8 अगस्त को हल्द्वानी रामलीला मैदान में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक बड़ी रैली को संबोधित किया था। जिसके बाद 11 अगस्त को कथित तौर पर मंच शुद्धिकरण करने का मामला सामने आया। मामला गरमाने के बाद कांग्रेस ने इसे बीजेपी की दलित विरोधी सोच बताया और बीजेपी पर लगातार निशाना साध रही है। वहीं बीजेपी भी कांग्रेस पर पलटवार कर रही है. वहीं कांग्रेस दोषियों पर कार्रवाई की मांग को लेकर सड़कों पर प्रदर्शन कर रही है।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी