मनोज सैनी
हरिद्वार। आज कलेक्ट्रेट सभागार, हरिद्वार में कलेक्ट्रेट मिनिस्टीरियल कर्मचारी संघ शाखा हरिद्वार की नई कार्यकारिणी की बैठक हेतु एक महत्वपूर्ण बैठक आहुत की गई जिसमें सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया जिसमें नवल किशोर शर्मा को संरक्षक, नवीन मोहन शर्मा को जिलाध्यक्ष, शशांक कश्यप को जिला मंत्री, संजय नारायण खाती को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, विजय पाल सिंह को संयुक्त सचिव, चंद्र मोहन आर्य को कनिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र प्रताप सैनी को कोषाध्यक्ष, प्रमोद पंत को संगठन मंत्री, सुश्री
रुचि शर्मा को सांस्कृति मंत्री चुना गया। उक्त के अतिरिक्त बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि जिला कार्यकारिणी के अन्य सदस्यों व तहसील हरिद्वार, रूडकी, लक्सर व भगवानपुर हेतु संगठन मंत्री की नियुक्ति जिलाध्यक्ष / जिला मंत्री परस्पर सहमति से करेंगें। इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष नवीन मोहन शर्मा ने कहा की संघ कर्मचारियों के हितों के लिए हमेशा तत्पर रहेगा और उनके अधिकारों की रक्षा करने हेतु प्रयास करना उनकी प्राथमिकता रहेगी। संगठन मंत्री प्रमोद पंत ने कहा की संघ कर्मचारियों के साथ हर कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा और उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए सदैव तत्पर रहेगा।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।