मनोज सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र सिंह रावत के बहुत ही करीबी और झबरेड़ा विधान सभा के चुनाव प्रभारी मोहित कौशिक का एक ऑडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह गुज्जर समाज के प्रति आपत्तिजनक शब्दों का प्रयोग करते हुए फोन पर किसी अन्य व्यक्ति से वार्तालाप कर भाजपा नेता रामकुमार के लड़के पदम सिंह के विषय में अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए बोल रहा है।
वायरल ऑडियो में वह बोल रहा है कि मोहित कौशिक ब्रांड है लक्सर का, अगर वो कुछ नहीं कहता है तो ये उसकी इंसानियत है। ईश्वर की कृपा है की वो बहुत कूल रहने की कोशिश करे, वरना ताकत इतनी है कि राशन की दुकान, तुझे और तेरे बाप को उसकी …..में घुसा के मोर बना के उसको बाहर नहीं निकलने देगा। अगर हिंदी में वो खिलाफ खड़ा हो गया तो इस शहर में न विधायक है कोई, न सांसद है कोई, न मुख्यमंत्री है कोई। इस शहर का विधायक भी मोहित भी कौशिक है, सांसद भी मोहित कौशिक है और मुख्यमंत्री भी मोहित कौशिक है। उसकी गुज्जर गर्दी गांड़ में घुसा देगा मोहित कौशिक।

हालांकि अपने लोग न्यूज.कॉम इस वायरल ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है कि वायरल ऑडियो भाजपा नेता मोहित कौशिक की है या नहीं। ऑडियो के संदर्भ में मोहित कौशिक से उनका पक्ष लेने की कोशिश की गई मगर खबर लिखने तक उनका पक्ष नहीं मिला। बहरहाल भाजपा प्रत्याशी त्रिवेंद्र रावत की राह में मोहित कौशिक ने एक बिरादरी के लिए अपशब्दों का प्रयोग करते हुए कांटा जरूर बो दिया है।
विश्वस्त सूत्रों से जानकारी में आया है कि त्रिवेंद्र रावत जी की पहल पर ही मोहित कौशिक को झबरेडा विधान सभा का चुनाव प्रभारी बनाया गया था।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।