सुनील मिश्रा
हरिद्वार। उत्तर रेलवे मुख्यालय, बड़ौदा हाउस नई दिल्ली भारत सरकार द्वारा विभिन्न जिला एवं अधीनस्थ न्यायालयों हेतु अधिवक्ताओं के पैनल का चयन कर सूची जारी की गई है। इंटरैक्शन कमेटी की अनुशंसा पर महाप्रबंधक (GM/NR) द्वारा पैनल को अनुमोदित किया गया।
हरिद्वार से सुरेन्द्र कुमार, राजेश सिंह राठौर, भावना कौशिक, रमेश कुमार, अनिल गुप्ता अधिवक्ताओं का चयन किया गया है, नियुक्ति के पश्चात जिला बार संघ हरिद्वार के अध्यक्ष नमित शर्मा, सचिव सतीश चौहान एवं अन्य अधिवक्ता अशोक कुमार, शिव कुमार भामा, सतीश चौधरी, विपिन चंद्र द्विवेदी, विजय सक्सेना सहित कई अधिवक्ताओं ने सभी चयनित अधिवक्ताओं को बधाई दी और कहा कि यह जिम्मेदारी उनके लिए गौरव का विषय है तथा इससे रेलवे के न्यायिक कार्यों में और अधिक मजबूती आएगी।
नवनियुक्त अधिवक्ताओं ने नॉर्दर्न रेलवे के प्रति आभार व्यक्त करते हुए अपने दायित्वों को पूर्ण निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।

More Stories
नीट परीक्षा:नकल विहीन, बाधारहित, सुव्यवस्थित, निर्विघ्न एवं शांति पूर्ण ढंग से परीक्षा सम्पन्न कराने हेतु प्रशासन ने कसी कमर।
नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार।
नगर निगम, हरिद्वार भूमि खरीद घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन: पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी और तत्कालीन डीएम पर मेजर पनिशमेंट की संस्तुति।