मनोज सैनी
हरिद्वार। नगर निगम हरिद्वार एवं पुलिस प्रशासन की संयुक्त टीम ने आज वार्ड संख्या 17, टिबडी में बड़ी कार्रवाई करते हुए राजकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक विद्यालय के मुख्य प्रवेश द्वार पर अवैध रूप से लगाए गए खोखों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही की। कार्रवाई के दौरान तीन अवैध खोखों को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त किया गया तथा दो ठेलियों को मौके से जप्त किया गया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रकरण में पूर्व में जिलाधिकारी महोदय द्वारा जनता मिलन कार्यक्रम में आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके क्रम में आज यह कार्रवाई की गई।
मौके पर उप नगर आयुक्त श्री दीपक गोस्वामी, मुख्य सफाई निरीक्षक श्री संजय शर्मा, अतिक्रमण प्रभारी श्री आदित्य तेश्वर तथा पुलिस प्रशासन की टीम उपस्थित रही। निगम प्रशासन का कहना है कि विद्यालय के आसपास किसी भी प्रकार का अवैध अतिक्रमण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी इसी प्रकार की कार्रवाई जारी रहेगी।

More Stories
कांवड़ मेला-2026: कांवड़ मेला क्षेत्र 18 सुपर जोन, 40 जोन एवं 141 सेक्टरों में विभाजित।
कांवड़ मेला-2026: जनपद हरिद्वार के सभी सरकारी, गैर-सरकारी विद्यालयों, उच्च शिक्षण संस्थानों, तकनीकी संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में 30 जुलाई से 11 अगस्त 2026 तक अवकाश घोषित।
दुष्कर्म, मारपीट, लूट और जान से मारने की धमकी देने वाले 5 हजार का आरोपी गिरफ्तार।