क्राइम ब्यूरो
हरिद्वार। कनखल थाना क्षेत्र में एक पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाली नाबालिग छात्रा को उसके सहपाठी द्वारा एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। छात्रा की तबीयत खराब होने पर उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ कनखल थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुट गई है।
मिली जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि उसकी पुत्री बारहवीं कक्षा में अध्यनरत है। उसकी जान पहचान अपनी कक्षा के ही सहपाठी युवक से चली आती थी। आरोप है युवक उसकी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर नगर कोतवाली क्षेत्र के एक होटल में ले गया, जहां उसने उसकी पुत्री के साथ दुष्कर्म किया। युवक ने विरोध करने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी भी दी। उसकी बेटी जब घर पहुंची तब उसकी तबीयत बिगड़ गई। तबीयत बिगड़ने पर छात्रा को कनखल के ही एक निजी अस्पताल में ले जाया गया, जहां उसके भर्ती कर लिया गया। चौकी प्रभारी निरीक्षक जगजीतपुर देवेंद्र तोमर ने बताया कि परिजनों की शिकायत पर आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म समेत प्रभावी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी छात्र की तलाश में जुटी हुई है। छात्रा का इलाज एक निजी अस्पताल में चल रहा है।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।