मनोज सैनी
हरिद्वार। अपर जिलाधिकारी प्रशासन हरिद्वार द्वारा अवगत कराया गया कि दिनांक 09 फरवरी 2021 को प्रातः 10ः00 बजे आदर्श बाल सदन इण्टर काॅलेज, ग्राम व पोस्ट बहादराबाद जट, जनपद हरिद्वार में बहुउद्देशीय विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा, जिसमें लोगों को निशुल्क विधिक सहायता दी जाएगी तथा सरकार द्वारा विभिन्न वर्गों हेतु चलायी जा रही कल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्राप्त हो सके इसके लिए शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं के सम्बन्ध में पात्र व्यक्तियों का रजिस्ट्रेशन होना है तथा लाभार्थियों का डेटा भी माननीय उत्तराखण्ड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण नैनीताल को प्रेषित किया जाएगा। शिविर में संबंधित विभागों को अपने विभाग की योजनाओं सहित प्रतिभाग करने के निर्देश दिये गये हैं।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
रविवार को होगा भव्य चित्रगुप्त कथा का आयोजन।