अरुण सैनी
हरिद्वार। हरिद्वार कुंभ में एक कार्यक्रम में आए उत्तराखंड के श्रम मंत्री हरक सिंह रावत का आज सत्यम ऑटो कंपोनेंट कंपनी के कर्मचारियों ने घेराव कर ज्ञापन दिया। बताते चलें कि सत्यम ऑटों कम्पनी से निकाले गए 300 कर्मचारी पिछले 20 दिन से डीएम हरिद्वार कार्यालय पर धरने पर बैठे हैं लेकिन अब तक उत्तराखंड सरकार के किसी भी विधायक, मंत्री, सांसद, शासन व प्रशासन के किसी भी अधिकारी ने कर्मचारियों की सुध नहीं ली है। जबकि कर्मचारियों को सभी किसान, मजदूर, संगठनों का समर्थन मिल रहा है। सभी संगठन सरकार से सवाल पूछे रहे हैं की उत्तराखंड में आम जनता की कोई सुनवाई नहीं है। श्रम मंत्री हरक सिंह रावत का घेराव करने वालों में महिपाल सिंह रावत, चंद्रेश, सूरज, प्रदीप, रेणुका, सोनी आदि उपस्थित थे।

More Stories
गंगा सभा के चुनाव आयोग सदस्यों ने किया मां गंगा का पूजन। की अपने कार्यों की शुरुआत।
नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर मुकदमे में नया मोड़। हल्द्वानी कोतवाली में शिकायत दर्ज कराने पहुंचा बाल्मीकि समाज। कहा राहुल गांधी पर मुकदमा दर्ज कराने वाला अमित कुमार बाल्मीकि समाज से नही।
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।