राजेंद्र गुप्ता
हरिद्वार। महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष विमला पांडे ने भाजपा द्वारा मुख्यमंत्री बदले जाने के अवसर पर चुटकी लेते हुए कहा साहेब मुख्यमंत्री बदलने से क्या होगा अब तो जनता ने सरकार बदलने का मन बना लिया है। 4 सालों में अखंड भ्रष्टाचार में डूबी बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री बदलकर गंगा नहाना चाहती है। मगर ऐसा होने वाला नहीं है। सत्ता चलाने में विफल रहे त्रिवेंद्र रावत जी को कीप इट करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी थपथपाई थी आखिर उन्होंने उस पीठ को क्यों थपथपाई थी? सफल मुख्यमंत्री के वजह से या असफल मुख्यमंत्री की वजह से यह भी बताना चाहिए। आज जनता महंगाई के दर्द से करा रही है मगर मोदी और बीजेपी सरकार मौन है। मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने में लगे हैं कुंभ में फेल हुई बीजेपी सरकार अपने चेहरे छुपाते फिर रही है। जिन तीरथ रावत जी को विधानसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी टिकट देने से भी मना कर दिया था तो ऐसा क्या हुआ उनके कंधों पर उत्तराखंड मुख्यमंत्री का ताज पहना दिया। क्या यह पहले से ही प्लानिंग थी, यह भी बताना चाहिए। जनता को गुमराह किया जा रहा है उत्तराखंड की जनता त्रस्त बीजेपी सरकार मुख्यमंत्री के चेहरे बदलने में मस्त।

More Stories
ओवरस्पीडिंग, बिना हेलमेट और परमिट उल्लंघन के विरुद्ध परिवहन विभाग की कार्रवाईं।यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती, 127 चालान।
कलयुगी पिता को पुलिस ने किया गिरफ्तार। 16 वर्षीय नाबालिग बेटी पर छेड़छाड़ और आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप।
30 वर्षों की सेवा के बाद रईस हुए सेवानिवृत्त। अधिकारियों और कर्मचारियों ने दी भावभीनी विदाई।