मनोज सैनी
हरिद्वार। आज नगर मजिस्ट्रेट और नगर निगम हरिद्वार ने शिव मूर्ति चौक से बाल्मिकी चौक तथा तुलसी चौक तक सड़क के दोनों तरफ़ अतिक्रमण हटवाया गया और दुकानदारों को सख़्त चेतावनी दी गई कि सड़क पर दुबारा अतिक्रमण न करें। इस बीच प्रशासन ने 10 हजार के 24 चालान किए। नगर मजिस्ट्रेट ने नगर निगम को निर्देशित किया गया कि सड़क पर अतिक्रमण करने वालों के ख़िलाफ़ सख़्त कार्यवाही करें।
सिटी मजिस्ट्रेट कुशुम चौहान ने अतिक्रमणकारियों को हिदायत देते हुए कहा कि पुन अतिक्रमण करने पर जुर्माना भी लगाया जाएगा और मुकदमा भी दर्ज होगा। इस अवसर पर नगर निगम के एस एन ए रविंद्र दयाल सहित अधिकारी कर्मचारी व पुलिस प्रशासन कर्मी मौजूद रहे।

More Stories
जिला योजना समिति के सदस्यों के निर्वाचन हेतु मतदाता सूची तैयार करने की प्रक्रिया प्रारम्भ।
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी