मनोज सैनी
हतिद्वार। राज्य कर्मचारी बीमा निगम द्वारा चयनित प्रेम हॉस्पिटल सुपर स्पेशिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर में ई एस आई से रेफर श्रमिक गम्भीर और साधारण बीमारियों का कैशलेस उपचार ले सकेंगे।
हरिद्वार के मध्य स्थित आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं से युक्त प्रेम हॉस्पिटल सुपर स्पेशिलिटी एवं ट्रॉमा सेंटर का राज्य कर्मचारी बीमा निगम द्वारा चयन किया गया है। जिसके चलते गम्भीर बीमारियों एवं सामान्य बीमारियों से जूझ रहे श्रमिक ई एस आई से रेफर होने के उपरांत अस्पताल में कैशलेस उपचार ले सकेंगे।ई एस आई से रेफर श्रमिक किडनी,लिवर,दिल की बीमारी,कैंसर, हड्डी रोग,नाक कान गला रोग , स्त्री रोग,डिलीवरी डायबिटीज जैसी गम्भीर बीमारियों के अलावा सामान्य बीमारी जैसे सर्दी ,खांसी,बुखार,मलेरिया,होने पर इलाज करा सकेंगे।
ई एस आई के चिकित्साधिकारी डॉ पी के भटनागर ने बताया केंद्र और राज्य सरकार श्रम विभाग के सार्थक प्रयासों से निजी अस्पतालों पैनल में आने से ई एस आई लाभार्थियों की संख्या में बड़े पैमाने पर व्रद्धि हुई है ।ऐसे में अब ई एस आई सदस्यों को उनके अपने आवास के आस पास ही चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से बुनियादी ढांचे का विस्तार किया जा रहा है। जिसके चलते ई एस आई से रेफर श्रमिक और उनके परिजन आधुनिक सुविधाओं से युक्त अस्पताल में कैशलेस उपचार ले सकेंगे।

More Stories
कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता आलोक शर्मा की तीन मांगो में से एक मांग हुई पूरी: मेलाधिकारी ने अर्धकुंभ निधि से परियोजना संबंधी जानकारी वाले बोर्ड प्रत्येक कार्यस्थल पर प्रमुखता से लगाने के निर्देश।
कनखल चौक बाजार में सन 1930 से स्थित कांग्रेस के ऐतिहासिक ध्वज का सौंदर्यकरण।
चौक बाजार श्री रामलीला समिति (रजि0) ज्वालापुर के 79 वे वार्षिकोत्सव का हुआ भव्य शुभारंभ। मुख्य अतिथि अर्श नैय्यर ने रंगमंच का पूजन कर लीला का किया शुभारंभ।