मनोज सैनी
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा सार्वजनिक स्थानों व होटल/ढाबों में शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने हेतु स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं। उक्त निर्देशों के क्रम में थाना सिडकुल पुलिस ने अलग-अलग टीमें बनाकर कार्रवाई की।
अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों, शराब की दुकानों व सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग मचाने वाले 24 व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालानी कार्रवाई करते हुए कुल ₹6000/- संयोजन शुल्क वसूल किया गया। सभी व्यक्तियों को भविष्य के लिए चेतावनी भी दी गई कि कोई भी सार्वजनिक स्थान पर न तो शराब पिलाएगा और न ही स्वयं पिएगा। पुलिस टीम द्वारा चेकिंग के दौरान 15 वाहनों को भी सीज़ किया गया। यह कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।