मनोज सैनी
हरिद्वार। एलोपैथिक दवाइयों को लेकर रामदेव हमेशा से विवादों के घेरे में रहे हैं। 2021 में रामदेव ने एक बयान में कहा था कि एलोपैथिक दवाएं खाने से लाखों लोगों की मौत हुई हैं। उन्होंने एलोपैथी को ‘स्टुपिड और दिवालिया साइंस’ भी कहा था। इसके कुछ दिन पहले उन्होंने कहा था, ऑक्सीजन की कोई कमी नहीं है, वातावरण में भरपूर ऑक्सीजन है लेकिन लोग बेवजह सिलेंडर ढूंढ रहे हैं।
आज एक बार फिर स्वतंत्रता दिवस पर धवजारोहण के रामदेव ने एलोपैथी दवाइयों को लेकर बड़ा बयान दिया है। पतंजलि योगपीठ में झंडा फहराने के बाद मीडिया से बात करते हुए स्वामी रामदेव ने दावा किया कि एलोपैथी की जहरीली दवाइयां खाकर करोड़ लोगों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि अंग्रेजों ने दुनिया भर में अपना राज्य स्थापित करने के लिए करोड़ों लोगों का कत्ल किया। इस्लाम के नाम पर भी कई लोगों की जानें ली गई। देश में अब भी जहरीली सिंथेटिक दवाइयां खाकर करोड़ों लोग मर रहे हैं। इसलिए चिकित्सा की स्वाधीनता के आंदोलन को आगे बढ़ना होगा।

More Stories
बीएचईएल के नव-नियुक्त आर्टिजन प्रशिक्षुओं के लिए, प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन।
कांग्रेसजनों ने पुण्यतिथि पर किया देश के प्रथम प्रधानमंत्री श्री जवाहर लाल नेहरू को याद। कहा पंडित नेहरू ने गुटनिरपेक्ष आंदोलन चलाकर विश्व को प्रदान की नई दिशा।
बीकेटीसी में हुए भ्रष्टाचार का आरटीआई से हुआ खुलासा, मुख्यमंत्री से उच्च स्तरीय जांच कर कड़ी कार्यवाही की मांग।