मनोज सैनी
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग जिले में आज सुबह एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जहाँ एक टेम्पो ट्रेवलर अनियंत्रित होकर अलकनंदा नदी में गिर गया। टेम्पो ट्रेवलर में 19 तीर्थयात्री सवार बताए जा रहे है और अभी तक 2 लोगों की मौत की खबर है, जबकि 7 घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है।
राहत और बचाव कार्य जारी है, और लापता लोगों की तलाश की जा रही है।
यह हादसा बद्रीनाथ नेशनल हाईवे पर घोलतीर के पास हुआ, जब टेम्पो ट्रेवलर अलकनंदा नदी में गिर गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ लोग छिटककर पहाड़ी पर अटक गए थे, लेकिन बाकी लोग नदी में बह गए।
पुलिस, एसडीआरएफ और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर मौजूद हैं और बचाव कार्य में जुटी हैं। अलकनंदा नदी का तेज बहाव राहत कार्य में बाधा डाल रहा है, लेकिन टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं।

More Stories
शादी का झांसा देकर युवती से बनाए शारीरिक संबंध, युवती हुई गर्भवती। शादी से किया इंकार, युवती ने दर्ज कराया मुकदमा
कांग्रेस ओबीसी विभाग की पहली प्रदेश स्तरीय बैठक सम्पन्न: ओबीसी समाज की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जाएगी: कंवरदीप सैनी
खाद्य सुरक्षा विभाग की विभिन्न टीमों ने व्यापक स्तर पर चलाया निरीक्षण अभियान। कैडबरी डेयरी मिल्क चॉकलेट सहित दूध, पनीर व मावा के कुल 10 खाद्य नमूने प्रयोगशाला जांच हेतु लिए।